नोएडा (उत्तर प्रदेश), 14 दिसंबर रक्षा क्षेत्र को तकनीकी मुहैया कराने वाली नोएडा की एक कंपनी ने दावा किया है कि उसका डेटा हैक की गोपनीय जानकारी चुराई गई है जिससे उसे 50 करोड़ रुपये का पुकसान हुआ है।
पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में कंपनी ‘एलकॉम इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड’ के एक अधिकारी ने कोतवाली सेक्टर 39 में मामला दर्ज कराया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया, ‘‘सेक्टर 125 स्थित एलकॉम इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भारत समेत कई देशों की सुरक्षा एजेंसियों के लिए काम करती है। कंपनी कई एजेंसियों का डेटा सुरक्षित रखने के साथ साथ, सॉफ्टवेयर भी तैयार करती है।’’
उन्होंने बताया कि कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने साइबर सेल से शिकायत की है, ‘‘फरवरी 2020 में कंपनी के आधिकारिक ईमेल आईडी हैक कर लिया था। इस आईडी को कंपनी के उच्च अधिकारी इस्तेमाल करते थे और इसमें कंपनी की गोपनीय जानकारी मौजूद है।’’
यह भी पढ़े | बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस को बताया पनौती, कहा- उसका तो खुद का टेंट उड़ गया है.
शिकायत में आरोप लगाया गया है, ‘‘ई-मेल आईडी हैक करने के बाद हैकर्स ने कंपनी को करीब 50 करोड़ से अधिक का नुकसान पहुंचाया है।’’
उन्होंने बताया कि साइबर सेल की जांच के बाद इस मामले में कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY