विदेश की खबरें | चक्रवात ‘सितरंग’ के कारण बांग्लादेश में 13 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी में बने ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘सितरंग’ के बांग्लादेश के तट की ओर बढ़ने से पहले अधिकारियों को सोमवार को हजारों लोगों को सुरक्षित आश्रयों में पहुंचाना पड़ा था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बंगाल की खाड़ी में बने ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘सितरंग’ के बांग्लादेश के तट की ओर बढ़ने से पहले अधिकारियों को सोमवार को हजारों लोगों को सुरक्षित आश्रयों में पहुंचाना पड़ा था।

चक्रवात के प्रभाव के चलते देश भर में लगभग पूरे दिन भारी बारिश हुई, जिससे दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों के कई इलाकों में जलभराव हो गया।

इस बीच, 65 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ हवाएं चलीं। बहरहाल चक्रवात मंगलवार को दोपहर तक कमजोर पड़ गया। राजधानी ढाका के मौसम कार्यालय ने सोमवार शाम को हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की थी। मौसम कार्यालय ने कहा कि मंगलवार को खतरा कम हो गया है।

कोमिला जिले के एक सरकारी अधिकारी रेहान महबूब ने कहा कि सोमवार देर रात घर पर पेड़ गिरने से एक दंपति और उनकी चार साल की बेटी की मौत हो गई।

सोमोय टीवी की खबर के मुताबिक, देश भर में अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, कुछ लोगों की मृत्यु पेड़ गिरने से हुई जबकि कुछ की मौत ढांचों के गिरने या डूबने से हुई।

सरकार ने सोमवार को मछुआरों के समुद्र में जाने पर, नदियों में नौकाओं की आवाजाही पर रोक लगा दी, तीन हवाईअड्डों को बंद कर दिया और अधिकारियों को सतर्क रहने का आदेश दे दिया था।BangladeshBangladesh

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड