खेल की खबरें | नस्लवाद के खिलाफ बोले क्रिकेट जगत या उसे समस्या का हिस्सा माना जायेगा : सैमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने मंगलवार को आईसीसी से आग्रह किया कि क्रिकेट जगत या तो नस्लवाद के खिलाफ आवाज उठाये या इस समस्या का हिस्सा कहलाने के लिये तैयार रहे ।

किंगस्टन, दो जून वेस्टइंडीज के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने मंगलवार को आईसीसी से आग्रह किया कि क्रिकेट जगत या तो नस्लवाद के खिलाफ आवाज उठाये या इस समस्या का हिस्सा कहलाने के लिये तैयार रहे ।

उन्होंने यह बयान अफ्रीकी मूल के अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की अमेरिका में मौत के बाद दिया है । एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने उसकी गर्दन अपने घुटने से दबा दी थी जिससे उसकी मौत हो गई । इसके बाद से अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन जारी है ।

यह भी पढ़े | George Floyd Death: 'ब्लैक लाइव्स मैटर' को लेकर दिया बयान, कहा- क्रिकेट भी नस्लवाद से परे नहीं, मैने भी झेला है.

सैमी ने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट में अश्वेतों की समस्याओं के बारे में लिखा ।

उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ ताजा वीडियो देखने के बाद इस समय अगर क्रिकेट जगत अश्वेतों पर हो रही नाइंसाफी के खिलाफ खड़ा नहीं होगा तो उसे भी इस समस्या का हिस्सा माना जायेगा ।’’

यह भी पढ़े | Happy Parents Day 2020: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने माता-पिता के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- इस चुनौतीपूर्ण समय में इनका ज्यादा ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी.

सैमी ने कहा कि नस्लवाद सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अश्वेतों को झेलना पड़ता है ।

उन्होंने सवाल दागा ,‘‘ आईसीसी और बाकी सभी बोर्ड को क्या दिखता नहीं है कि मेरे जैसे लोगों के साथ क्या होता है । मेरे जैसे लोगों के साथ हो रही सामाजिक नाइंसाफी क्या नजर नहीं आती ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह सिर्फ अमेरिका में नहीं है । यह रोज होता है । अब चुप रहने का समय नहीं है । मैं आपकी आवाज सुनना चाहता हूं ।’’

सैमी ने कहा ,‘‘ लंबे समय से अश्वेत लोग सहन करते आये हैं । मैं सेंट लूसिया में हूं और मुझे जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का दुख है । क्या आप भी बदलाव लाने के लिये अपना समर्थन देंगे । हैशटैग ब्लैक लाइव्स मैटर ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी