देश की खबरें | कोविड-19 संक्रमण के मामले दोगुने होने का समय 15.4 दिन हुआ: स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुने होने के समय में सुधार हुआ है जो अब 13.3 दिन से बढ़कर 15.4 दिन हो गया है।

जियो

नयी दिल्ली, 30 मई केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुने होने के समय में सुधार हुआ है जो अब 13.3 दिन से बढ़कर 15.4 दिन हो गया है।

मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 से मृतकों की संख्या 4,971 हो गई और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,73,763 पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: पंजाब में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ऐलान.

मंत्रालय ने कहा कि शनिवार की सुबह आठ बजे से पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 11,264 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और यह इस महामारी से एक दिन में स्वस्थ होने वाले मरीजों की सबसे अधिक संख्या है जिससे भारत में मरीजों की स्वस्थ होने की दर 47.40 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश में हालांकि एक दिन में सर्वाधिक 265 लोगों की मौत हुई और शनिवार की सुबह आठ बजे तक 7,964 मामले सामने आये है।

यह भी पढ़े | लॉकडाउन: पाकिस्तान में फंसे गुजरात के 26 लोगों ने वापसी के लिए विदेश मंत्रालय से मांगी मदद.

भारत दुनिया में इस महामारी से अब सबसे बुरी तरह से प्रभावित नौंवा देश है।

देश में 86,422 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक कोरोना वायरस के कुल 82,369 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के कुल 11,264 मरीज स्वस्थ हुए है। यह एक दिन में मरीजों के स्वस्थ होने की सर्वाधिक संख्या है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इससे मरीजों के स्वस्थ होने की दर 4.51 प्रतिशत बढ़कर 47.40 प्रतिशत हो गई है। पिछले दिन यह दर 42.89 प्रतिशत थी।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘30 मई तक, पिछले 14 दिन में दोगुने होने का समय 13.3 दिन था और पिछले तीन दिन में इसमें सुधार होकर यह 15.4 दिन हो गया है। मृत्यु दर 2.86 प्रतिशत है।’’

उसने कहा कि 29 मई तक कोविड-19 के 2.55 प्रतिशत मरीज आईसीयू में और 0.48 प्रतिशत वेंटिलेटर पर है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में 462 सरकारी प्रयोगशालाओं और 200 निजी प्रयोगशालाओं के जरिये जांच क्षमता बढ़ी है।

उसने कहा कि अब तक 36,12,242 लोगों की जांच की गई है जहां 1,26,842 नमूनों की जांच कल की गई।

देश में अब 942 समर्पित कोविड अस्पताल हैं जिनमें 1,58,908 पृथक बिस्तर और 20,608 आईसीयू बिस्तर हैं।

इसके अलावा देश में 10,541 पृथक केन्द्र और 7,304 कोविड देखभाल केन्द्र हैं जिनमें इस समय कोविड-19 से निपटने के लिए 6,64,330 बिस्तर उपलब्ध हैं।

केन्द्र ने राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और केन्द्रीय संस्थानों को 119.88 लाख एन95 मास्क और 96.14 लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध कराये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\