देश की खबरें | न्यायालय ‘इंडिया’ शब्द को ‘भारत’ या ‘हिन्दुस्तान’ करने के लिये याचिका पर दो जून को करेगा सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संविधान में संशाोधन कर ‘इंडिया’ शब्द के स्थान पर ‘भारत’ या ‘हिन्दुस्तान’ करने का निर्देश केन्द्र को दिए जाने के लिये दायर याचिका पर उच्चतम न्यायालय दो जून को सुनवाई करेगा। याचिका में दावा किया गया है कि ‘भारत’ या ‘हिन्दुस्तान’ शब्द हमारी राष्ट्रीयता के प्रति गौरव का भाव पैदा करते हैं।

जियो

नयी दिल्ली, 29 मई संविधान में संशाोधन कर ‘इंडिया’ शब्द के स्थान पर ‘भारत’ या ‘हिन्दुस्तान’ करने का निर्देश केन्द्र को दिए जाने के लिये दायर याचिका पर उच्चतम न्यायालय दो जून को सुनवाई करेगा। याचिका में दावा किया गया है कि ‘भारत’ या ‘हिन्दुस्तान’ शब्द हमारी राष्ट्रीयता के प्रति गौरव का भाव पैदा करते हैं।

इस याचिका पर शुक्रवार को प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई होनी थी लेकिन इसे सूची से हटा दिया गया था।

यह भी पढ़े | प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला का अहमदाबाद में हुआ न‍िधन: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड नोटिस के अनुसार, इस मामले की सुनवाई अब दो जून को प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी।

याचिका में सरकार को संविधान के अनुच्छेद 1 में संशोधन के लिये उचित कदम उठाते हुये ‘इंडिया’ शब्द को हटाकर, देश को ‘भारत’ या ‘हिन्दुस्तान’ कहने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है । यह अनुच्छेद इस गणराज्य के नाम से संबंधित है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: 8 जून से सभी प्राइवेट और सरकारी दफ्तर में कामकाज होगा शुरू, 1 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल.

यह याचिका दिल्ली के एक निवासी ने दायर की है और दावा किया है कि यह संशोधन इस देश के नागरिकों की, औपनिवेशिक अतीत से मुक्ति सुनिश्चित करेगा। याचिका में 1948 में संविधान सभा में संविधान के तत्कालीन मसौदे के अनुच्छेद 1 पर हुई चर्चा का हवाला दिया गया है और कहा गया है कि उस समय देश का नाम ‘भारत’ या ‘हिन्दुस्तान’ रखने की पुरजोर हिमायत की गयी थी।

याचिका के अनुसार, यद्यपि यह अंग्रेजी नाम बदलना सांकेतिक लगता हो लेकिन इसे भारत शब्द से बदलना हमारे पूर्वजों के स्वतंत्रता संग्राम को न्यायोचित ठहरायेगा।

याचिका में कहा गया है कि यह उचित समय है कि देश को उसके मूल और प्रमाणिक नाम ‘भारत’ से जाना जाये।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी