देश की खबरें | अदालत ने निजी अस्पताल को कोविड-19 संस्थान घोषित करने को लेकर रिपोर्ट मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक निजी अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल घोषित करने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली सरकार से स्थिति रिपोर्ट दायर करने को कहा है।

जियो

नयी दिल्ली, 29 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक निजी अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल घोषित करने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली सरकार से स्थिति रिपोर्ट दायर करने को कहा है।

याचिका में कहा गया है कि सरकार ने क्षेत्र के निवासियों पर फैसले के असर पर विचार किए बिना संबंधित निजी अस्पताल को समर्पित कोविड-19 अस्पताल घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े | बचत योजनाओं पर पुरानी ब्याज दर और RBI बांड योजना बहाल करे सरकार: कांग्रेस.

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की।

दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि वह मामले में स्थिति रिपोर्ट दायर करना चाहेंगे। इस पर अदालत ने मामले को तीन जून के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

याचिका सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया (एसडीए), रेजिडेंट्स वेल्फेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और अन्य ने दायर की है जिसमें उजाला सिग्नस ऑर्थोकेयर हॉस्पिटल को 40 पृथक-वास वार्डों के साथ समर्पित कोविड-19 अस्पताल घोषित करने के दिल्ली सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है।

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निजी अस्पतालों में पृथक-वास बिस्तरों की कमी के मद्देनजर बत्रा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को भी समर्पित कोविड-19 अस्पताल घोषित किया था।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली सरकार ने पास के निवासियों, पास की एक धर्मशाला में रहने वाले लोगों और एक स्थानीय टैक्सी स्टैंड के लोगों के हित पर विचार किए बिना आदेश पारित किया।

याचिका में दिल्ली सरकार को यह निर्देश देने का भी आग्रह किया गया है कि वह भीड़भाड़ और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों को कोविड-19 अस्पतालों में तब्दील करने को लेकर उचित दिशा-निर्देश तय करे।

आप सरकार ने 24 मई को 117 निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को निर्देश दिया था कि वे अपनी कुल क्षमता के 20 प्रतिशत बिस्तर कोविड-19 रोगियों के लिए आरक्षित करें।

दस निजी अस्पतालों को भुगतान के आधार पर कोरोना वायरस के पुष्ट या संदिग्ध मामलों में रोगियों को भर्ती करने के लिए कोविड-19 समर्पित अस्पतालों के रूप में घोषित किया गया है।

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के रोगियों को भर्ती करने के लिए 30 अप्रैल को महा दुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट (एमडीसीटी) हॉस्पिटल और सर गंगाराम सिटी हॉस्पिटल को कोविड-19 अस्पताल घोषित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\