खेल की खबरें | अदालत ने बर्खास्त श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बहाल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मौजूदा विश्व कप में मेजबान भारत के हाथों बड़ी हार के बाद सरकार द्वारा बर्खास्त किए जाने के एक दिन बाद अदालत ने मंगलवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) प्रशासन को बहाल कर दिया।

कोलंबो, सात नवंबर मौजूदा विश्व कप में मेजबान भारत के हाथों बड़ी हार के बाद सरकार द्वारा बर्खास्त किए जाने के एक दिन बाद अदालत ने मंगलवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) प्रशासन को बहाल कर दिया।

भारत ने मुंबई में श्रीलंका को 302 रन के बड़े अंतर से हराया था। इसके बाद बड़े पैमाने पर लोगों में आक्रोश को देखते हुए खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने सोमवार को पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता में सात सदस्यीय अंतरिम समिति नियुक्त की।

  शम्मी सिल्वा के नेतृत्व वाले एसएलसी ने अदालत में इसके खिलाफ अर्जी दी। अदालत ने उनकी अर्जी पर सुनवाई करते हुए रणसिंघे द्वारा जारी अधिसूचना को 14 दिनों के लिए निलंबित कर दिया।

सिल्वा प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि अदालत का आदेश एसएलसी को बहाल करने के समान है और बोर्ड पहले की तरह काम करना जारी रखेगा।

रणतुंगा ने प्रशासन संभालने के लिए सोमवार को एसएलसी मुख्यालय का दौरा किया।

इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में एसएलसी को बर्खास्त करने की चर्चा हुई। विक्रमसिंघे ने एसएलसी प्रशासन पर विवाद की जांच के लिए विदेश मंत्री अली साबरी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल उप समिति का गठन किया।

रणतुंगा इससे पहले राष्ट्रीय खेल परिषद के प्रमुख रह चुके हैं। वह एसएलसी में सिल्वा प्रशासन पर सवाल उठाते रहे हैं।

भारत से करारी शिकस्त के बाद सिल्वा प्रशासन के इस्तीफे की मांग को लेकर एसएलसी परिसर के सामने प्रदर्शन आयोजित किए गए। इमारत की सुरक्षा के लिए दंगा पुलिस को तैनात किया गया था।

सिल्वा को इस साल मई में उनके लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एसएलसी प्रमुख के रूप में चुना गया था। उनका कार्यकाल 2025 तक चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान