देश की खबरें | पूर्ववर्ती सरकारों की भ्रष्ट नीति ने पंजाब को आर्थिक संकट में धकेल दिया है : आप नेता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदपी पार्टी (आप) नेता सत्येंद्र जैन ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों की भ्रष्ट नीतियों ने पंजाब को वित्तीय संकट में धकेल दिया है और अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएगी व युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।
लुधियाना, 25 दिसंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदपी पार्टी (आप) नेता सत्येंद्र जैन ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों की भ्रष्ट नीतियों ने पंजाब को वित्तीय संकट में धकेल दिया है और अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएगी व युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।
लुधियाना ने 40 किलोमीटर दूर जंदियाली खुर्द में आप की कारोबारी इकाई द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते हुए जैन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसरों की कमी की वजह से युवाओं को विदेश जाने पर मजबूर होना पड़ा है।
जैन ने कहा कि पंजाब में माता-पिता भी बच्चों को विदेश जाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं क्योंकि वे यहां मादक पदार्थ और भ्रष्टाचार से अपने बच्चों को असुरक्षित पाते हैं।
उन्होंने कहा कि अगर ‘आप’ सत्ता में आई तो रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगी ताकि बौद्धिक पलायन को रोका जा सके। जैन ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की ‘गलत और भ्रष्ट’ रुख की वजह से उद्योगों को काम बंद करने या दूसरे राज्यों में पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा।
आप नेता ने कहा कि उनकी पार्टी की भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की रणनीति रहेगी। उन्होंने वादा किया कि कारोबार और उद्योग से जुड़ी सभी सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर जैन ने कहा कि अन्य पार्टियों से पहले ‘आप’ इसकी घोषणा करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)