देश की खबरें | इनेलो किसानों के समर्थन में निगम चुनाव का करेगा बहिष्कार : अभय चौटाला
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 14 दिसंबर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के जारी आंदोलन के बीच इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सोमवार को कहा कि वह केंद्र और राज्य की सरकारों द्वारा किसानों पर कथित तौर पर किए गए ‘अत्याचार’ के खिलाफ हरियाणा में आगामी निगम चुनावों का बहिष्कार करेगा।

हरियाणा में नगर निकायों का चुनाव 27 दिसंबर को होगा।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के आंदोलन के बीच अन्ना हजारे ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखा पत्र, अनशन की दी चेतावनी.

इनेलो के वरिष्ठ नेता और पार्टी के विधायक अभय सिंह चौटाला ने यहां एक बयान जारी किया और आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री प्रदर्शनकारी किसानों को ‘‘आतंकवादी और गद्दार’’ बताकर उनका अपमान कर रहे हैं ।

चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी ने ‘‘केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा अन्नदाता पर ढाए गए अत्याचारों के खिलाफ निगम चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला किया है।’’

यह भी पढ़े | AIIMS Nurses’ Strike: एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने नर्सों से हड़ताल खत्म करने का किया अनुरोध, कोरोना महामारी और ‘फ्लोरेंस नाइटिंगेल’ की बातों का दिया हवाला.

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है, यह बहुत दुखद और निंदनीय है।’’

इनेलो नेता ने कहा कि राज्य में भाजपा-जजपा सरकार ऐसे समय में चुनाव करवा रही है जब पिछले 18 दिनों से किसान कृषि कानूनों को निरस्त करने समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली की सीमाओं के पास प्रदर्शन कर रहे हैं ।

अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों के मेयर और पार्षद की सीटों के लिए चुनाव होगा। रेवाड़ी नगर परिषद के अध्यक्ष और सदस्यों, रोहतक में सांपला, रेवाडी में धारूहेड़ा, हिसार जिले में उकलाना की निगम समितियों के लिए चुनाव होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)