बोस्टन के मेयर मार्टी वाल्श ने कहा कि यह मशहूर मैराथन स्वास्थ्य कारणों के कारण 14 सितंबर को भी आयोजित नहीं की जाएगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसका आयोजन अप्रैल में होना था लेकिन इसे सितंबर तक स्थगित कर दिया गया था।
वाल्श ने कहा, ‘‘बड़ी संख्या में लोगों को एक दूसरे के करीब लाये बिना दौड़ का वास्तविक प्रारूप बनाये रखने का कोई तरीका नहीं है। ’’
यह भी पढ़े | #DhoniRetires फिर हुआ ट्विटर पर ट्रेंड तो भड़की साक्षी धोनी, अफवाह फैलाने वालों लताड़ा, फिर डिलीट किया ट्वीट.
उन्होंने कहा, ‘‘जबकि हमारा लक्ष्य और उम्मीदें आगे बढ़ना और अपनी अर्थव्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिये वायरस के प्रसार को रोकना है तब 14 सितंबर या साल में किसी भी समय इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन जिम्मेदारी भरा या यथार्थवादी नहीं होगा। ’’
बोस्टन मैराथन का 1897 से लगातार आयोजन होता रहा है और वह विश्व में सबसे लंबे समय तक लगातार चलने वाली मैराथन है।
यह भी पढ़े | Cyclone Amphan: अम्फान की तबाही के बाद पेड़ लगाएगा केकेआर, राहत कार्य में भी करेगा मदद.
अमेरिका में इस साल के आखिर में 11 अक्टूबर को शिकागो मैराथन और एक नवंबर को न्यूयार्क मैराथन का आयोजन होगा। इनके बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY