विदेश की खबरें | चीन की तरफ से दुनिया को कोरोना वायरस ‘बेहद खराब उपहार’ है : ट्रम्प

वॉशिंगटन, 28 मई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस चीन की तरफ से शेष दुनिया को दिया गया ‘‘बहुत ही खराब उपहार’’ है। अमेरिका में कोविड-19 के कारण एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

ट्रम्प ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘चीन की तरफ से पूरी दुनिया को कोरोना वायरस एक बहुत ही खराब ‘उपहार’ है। यह ठीक नहीं है।’’

यह भी पढ़े | अमेरिका में कोरोना से 1 लाख से ज्यादा लोगों की हुई मौत, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 को बताया विश्व को चीन का दिया हुआ 'बैड गिफ्ट'.

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के कारण मौत का आंकड़ा अब एक लाख से अधिक हो गया है।’’

अमेरिका में बुधवार तक कोरोना वायरस के कारण एक लाख लोगों की मौत हो गई जो दुनिया में सर्वाधिक है।

यह भी पढ़े | New Zealand Christchurch Attack: कोरोना महामारी के कारण न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले के आरोपियों की टली सजा.

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘जिन लोगों की मौत हो गई उनके परिजन और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है और इन महान लोगों से मुझे प्यार था। भगवान आपके साथ हैं।’’

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने खबर दी कि कोरियाई युद्ध के बाद अब तक जितने भी युद्ध हुए हैं उनमें अमेरिकी सैनिकों की मौत से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है।

इसने कहा कि 1968 की महामारी में लोगों के मरने की संख्या के बराबर यह संख्या है और उससे एक दशक पहले एक अन्य महामारी में एक लाख 16 हजार लोगों के मारे जाने के करीब यह आंकड़ा पहुंचता जा रहा है।

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से तीन लाख 55 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 56 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)