देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 341 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के नौ और मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 341 हो गई है।

जियो

शिमला, एक जून हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के नौ और मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 341 हो गई है।

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि सोलन में ठीक होने के बाद अस्पताल से दो लोगों को छुट्टी भी दी गई है।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections 2020: राज्यसभा की 18 सीटों के साथ ही 6 अन्य सीटों पर 19 जून को होगी वोटिंग.

उन्होंने कहा कि नौ नये मामलों में से चार चंबा से, दो सोलन और एक-एक मामले हमीरपुर, उना और मंडी से सामने आए हैं।

अधिकारी ने कहा कि उनमें से ज्यादातर मरीज हाल ही में तमिलनाडु, मुंबई और दिल्ली से लौटे हैं।

यह भी पढ़े | बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने तैयार की चुनावी रणनीति, 9 जून को अमित शाह फूकेंगे चुनावी बिगुल.

चंबा में उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि तमिलनाडु से हाल में लौटे 27 और 29 वर्षीय दो व्यक्तियों के अलावा 18 वर्षीय एक संक्रमित हाल ही में दिल्ली से लौटा था।

हमीरपुर में उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि हाल में दिल्ली से लौटा 46 साल का एक व्यक्ति भी सोमवार को संक्रमित मिला।

अधिकारियों ने बताया कि इसी के साथ राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 213 है, जबकि कोविड-19 के 122 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से छह लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

हमीरपुर में सर्वाधिक 81 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि कांगड़ा में 54, सोलन में 19, उना में 18, बिलासपुर में 11, चम्बा में 13, शिमला और मंडी में सात-सात, सिरमौर में दो और कूल्लू में एक मरीज का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान