खेल की खबरें | कोनवे ने ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत का श्रेय एलेन की आक्रामक पारी को दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप के शुरूआती मैच में ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज डेवोन कोनवे (58 गेंद में नाबाद 92 रन) ने इसका श्रेय सलामी बल्लेबाजी के जोड़ीदार फिन एलेन की आक्रामक पारी को दिया।

सिडनी, 22 अक्टूबर न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप के शुरूआती मैच में ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज डेवोन कोनवे (58 गेंद में नाबाद 92 रन) ने इसका श्रेय सलामी बल्लेबाजी के जोड़ीदार फिन एलेन की आक्रामक पारी को दिया।

एलेन ने पारी के शुरूआती ओवरों में पैक कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की दिग्गज तिकड़ी के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाकर 16 गेंद में 42 रन की आतिशी पारी खेली, जिससे टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 111 रन पर आउट हो गयी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी सरजमीं पर किसी भी प्रारूप में 2011 के बाद यह न्यूजीलैंड की पहली जीत है।

उन्होंने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमें पता है कि वे तीनों बड़े गेंदबाज है। उनकी तिकड़ी शानदार है। मुझे फिन (एलेन) को (इस जीत का) काफी श्रेय देना होगा, जिस तरह से उसने बल्लेबाजी की उससे उनकी गेंदबाजी दबाव में आ गयी। इससे मुझे क्रीज पर समय बिताने का मौका मिला।’’

कोनवे ने कहा, ‘‘टी20 क्रिकेट में अगर आप गेंदबाज को दबाव में ला देते है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की वह कितना अनुभवी या बेहतरीन गेंदबाज है।’’

कोनवे और एलेन ने मात्र 25 गेंद में 56 रन की साझेदारी कर टीम को आक्रामक शुरुआत दिलायी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हाँ, हर साझेदारी अपने आप में अनोखी होती है। फिन गेंद को बेहद को आसानी से बाउंड्री के पार पहुंचा रहा था। मुझे पता है कि वह आसानी से बड़े शॉट खेलता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड