देश की खबरें | तालुका में शिविर लगाकर कोविड-19 की स्थिति नियंत्रित करें अधिकारी: येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों समेत जिले के अधिकारियों को तालुका केंद्रों में शिविर लगाकर कोविड-19 की रोकथाम के लिए काम करने का निर्देश दिया।

जियो

बेंगलुरु, दो जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों समेत जिले के अधिकारियों को तालुका केंद्रों में शिविर लगाकर कोविड-19 की रोकथाम के लिए काम करने का निर्देश दिया।

ग्रामीण और वार्ड स्तर पर घरों में पृथक-वास में रखे गए लोगों पर निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पृथक-वास के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

यह भी पढ़े | बिहार: क्वारेंटाइन सेंटरों से घर लौट रहे लोगों को बांटे जा रहे हैं कंडोम, जानें क्या है इसकी वजह ?.

येदियुरप्पा ने कलबुर्गी, विजयपुरा, उडुपी, यादगीर, रायचुर और बेलगावी जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक की।

इन जिलों में संक्रमण के अधिक मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष बने आदेश कुमार गुप्ता, मनोज तिवारी की हुई छुट्टी.

मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों से जिले के तालुकों को आपस में विभाजित कर, शिविर लगाकर कोविड-19 की स्थिति पर निगरानी रखने को कहा।

येदियुरप्पा ने कहा कि आठ जून को प्रतिबंधों में ढील दिए जाने से पहले केंद्र सरकार के दिशा निर्देश का पालन करना और सभी प्रकार के एहतियात बरतना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जिन्हें घर में पृथक-वास में रखा गया है उनके आवास के बाहर पुलिस विभाग को एक कांस्टेबल नियुक्त किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी के लिए कार्यबल का गठन किया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें