देश की खबरें | दिवाली पर दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान बढ़कर 10 प्रतिशत हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार दिवाली पर दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान बढ़कर लगभग 10 प्रतिशत हो गया, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक है।

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार दिवाली पर दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान बढ़कर लगभग 10 प्रतिशत हो गया, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक है।

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत पूर्वानुमान एजेंसी सफर के अनुसार हालांकि, यह पिछले वर्षों की तुलना में अभी भी कम है। वर्ष 2021 में दिवाली पर यह 25 प्रतिशत था, 2020 में 32 प्रतिशत और 2019 में 19 प्रतिशत था।

दिल्ली के पीएम 2.5 प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी रविवार तक कम (पांच प्रतिशत तक) रही क्योंकि हवाएं इतनी तेज नहीं थीं कि खेतों की आग से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तक धुआं आ सके।

इससे पहले, अक्टूबर के पहले पखवाड़े में लंबे समय तक बारिश के कारण धान की कटाई में देरी हुई थी और परिणामस्वरूप पराली जलाई जा रही थी।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के चेयर प्रोफेसर गुरफान बेग ने कहा, ‘‘दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 की हिस्सेदारी बढ़ी है जो पटाखों और पराली जलाने से योगदान का संकेत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि सक्रिय आग की संख्या दोगुनी हो गई है, हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम है और इसकी गति मध्यम है (पराली जलाने से निकलने वाले धुएं के फैलने के लिए बहुत अनुकूल नहीं है)। इसलिए, पराली जलाने का योगदान महत्वपूर्ण नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, मंगलवार को हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आने की संभावना है।’’ वैज्ञानिक ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली के पीएम 2.5 प्रदूषण में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 12 से 15 प्रतिशत होने की संभावना है।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने सोमवार शाम को पराली जलाने की पंजाब में 1,019, हरियाणा में 250 और उत्तर प्रदेश में 215 घटनाओं की सूचना दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\