जरुरी जानकारी | छिड़कने वाले पंप के साथ आने वाले सैनिटाइजर के निर्यात पर जारी रहेगा प्रतिबंध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर के निर्यात पर लगी रोक में सोमवार को कुछ ढील देने की घोषणा की। अब सिर्फ उन्हीं हैंड सैनिटाइजर के निर्यात पर पाबंदी रहेगी, जो छिड़कने वाले पंप के साथ आते हैं।

नयी दिल्ली, एक जून सरकार ने अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर के निर्यात पर लगी रोक में सोमवार को कुछ ढील देने की घोषणा की। अब सिर्फ उन्हीं हैंड सैनिटाइजर के निर्यात पर पाबंदी रहेगी, जो छिड़कने वाले पंप के साथ आते हैं।

विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा कि तत्काल प्रभाव से अन्य किसी भी प्रकार के अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर के निर्यात को मंजूरी दे दी गयी है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मार्च में सभी प्रकार के हैंड सैनिटाइजर के निर्यात पर रोक लगा दी थी। बाद में मई में इसमें ढील दी गयी थी और सिर्फ अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाजर के निर्यात पर रोक जारी थी। अब इसमें और ढील दी गयी है।

सूत्रों का कहना है कि सरकार ने छिड़कने वाले पंप (डिस्पेंसर पंप) बनाने की घरेलू क्षमता को बढ़ावा देने के लिये यह निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

अभी इस तरह के ज्यादातर पंप चीन से मंगाये जाते हैं। सरकार आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत प्रयास कर रही है कि देश इस मामले में आत्मनिर्भर बन सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान