देश की खबरें | कांग्रेस की मुफ्त उपहार देने की योजनाएं एक जेब से पैसा निकाल कर दूसरी जेब में डालने जैसी : राजे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जाते-जाते शुरू की गई मुफ्त उपहार देने की योजनाएं ‘‘एक जेब से पैसा निकाल कर दूसरे जेब में डालने जैसी हैं।’’

जयपुर, छह नवंबर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जाते-जाते शुरू की गई मुफ्त उपहार देने की योजनाएं ‘‘एक जेब से पैसा निकाल कर दूसरे जेब में डालने जैसी हैं।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता राजे ने सोमवार को हनुमानगढ़,नोहर और बहरोड़ में पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन सभाओं को संबोंधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जाते-जाते शुरू की गईं मुफ्त उपहार देने की योजनाएं ‘‘एक जेब से पैसा निकाल कर दूसरे जेब में डालने जैसी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईंधन उपकर के नाम पर बिजली के बिल में पहले तो जनता से साढ़े 56 करोड़ वसूल लिए, अब उसमें से कुछ हिस्सा मुफ्त बिजली के नाम पर दे रही है, यानी लूटा ज़्यादा दिया कम।’’

राजे ने कहा, ‘‘ साढ़े चार साल कांग्रेस जनता को आहत करती रही,अब चुनाव आ गये तो राहत का नाटक करने लगी।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘भाजपा झूठे वादे नहीं करती जबकि कांग्रेस झूठे वादों के बिना आगे नहीं बढ़ती।’’

भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘वादा करके भी कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ़ नहीं किया तो किसान आत्महत्या करने लगे।हमारी सरकार ने 27.15 लाख किसानों का 7,700 करोड़ का कर्ज माफ किया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रश्नपत्र लीक के कारण,युवाओं ने आत्महत्या की।आज सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी राजस्थान में है।भाजपा सरकार आएगी और प्रश्नपत्र लीक न हो इसका इंतज़ाम करेगी।’’

राजे ने कहा कि बहरोड के साथ-साथ कई क्षेत्रों के लिए जीवनदायिनी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) का काम हमने पिछले कार्यकाल में शुरू किया था,लेकिन इस सरकार ने इसे राजनीति में उलझा दिया।अब हमारी सरकार आएगी और इस काम को गति मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now