देश की खबरें | राजस्थान में सांप्रदायिक दंगों के लिए कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति जिम्मेदार: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण दंगे हुए और इस पार्टी में दोषियों को सजा देने की भी हिम्मत नहीं है।

जयपुर, सात नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण दंगे हुए और इस पार्टी में दोषियों को सजा देने की भी हिम्मत नहीं है।

वह नागौर के परबतसर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कांग्रेस पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों का अपमान करने का भी आरोप लगाया और दावा किया कि वह राज्य के लोगों का कोई भला नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का लक्ष्य अपने बेटे राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है जबकि राजस्थान में अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव गहलोत को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ लेकिन वे अपने बेटों को "लॉंच" करने में असमर्थ हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 'चंद्रयान' लॉन्च किया और चंद्रमा पर तिरंगा फहराया।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी का अपमान किया और राहुल गांधी ने मोदी की जाति को 'चोर' कहा।

शाह ने कहा,‘‘मोदी सरकार में 27 प्रतिशत मंत्री ओबीसी से हैं। हमारे 303 सांसदों में से 29 प्रतिशत (84) ओबीसी से हैं। इसी तरह, हमारे 1,358 विधायकों में से 27 फीसदी ओबीसी से हैं और 163 एमएलसी में से 40 फीसदी पिछड़े वर्ग से हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान