देश की खबरें | कांग्रेस देश की चुनौतियों से फायदा उठाने की कोशिश में, राजनीतिक दोषारोपण में लिप्त: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर देश के सामने मौजूद चुनौतियों से फायदा उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दल ऐसे समय में राजनीतिक दोषारोपण में लिप्त है जो दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन उससे अपेक्षित भी है।

जियो

नयी दिल्ली, 28 मई भाजपा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर देश के सामने मौजूद चुनौतियों से फायदा उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दल ऐसे समय में राजनीतिक दोषारोपण में लिप्त है जो दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन उससे अपेक्षित भी है।

वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के मोदी सरकार पर निशाना साधने के बाद विपक्षी दल पर तीखा हमला बोला।

यह भी पढ़े | ओडिशा: मंदिर के पुजारी ने मानव की दी बलि, कहा- कोविड-19 वैश्विक महामारी खत्म करने के लिए देवी ने दिए थे आदेश.

सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार को छोड़कर पूरे देश ने प्रवासियों की वेदना को सुना है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन से प्रभावित हुए लोगों के लिए अपना खजाना खोलने का भी आग्रह किया।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: महाराष्ट्र के गोंदिया की तरफ बढ़ रहा टिड्डी दल, अधिकारियों ने सावधान रहने को कहा.

सोनिया के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ईरानी ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब देश को कोविड-19 महामारी के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है, तब कुछ राजनीतिक दल देश के सामने मौजूद चुनौतियों से फायदा उठाने की कोशिश में हैं।’’

पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पराजित करने वाली ईरानी ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों समेत सभी प्रदेशों की सरकारें 1.76 लाख करोड़ रुपये की ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ की साक्षी हैं और उन्होंने इससे लाभ उठाया है।

उन्होंने कहा कि इस योजना से हमारे समाज के कुछ सबसे कमजोर वर्गों को मदद मिली है।

ईरानी ने कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में, केंद्र और राज्यों के साथ ही जिलों के अधिकारियों ने भी अपने प्रयासों को एक दिशा में सम्मिलित कर दिया है। और ऐसे समय में कांग्रेस का राजनीतिक दोषारोपण में शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन उससे यही अपेक्षित भी है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रारंभ अपनी पार्टी के ‘स्पीक अप इंडिया’ अभियान के तहत एक वीडियो संदेश में सरकार से मांग की कि सभी जरूरतमंद परिवारों को अगले छह महीने तक 7,500 रुपये दिये जाने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\