देश की खबरें | कांग्रेस नेताओं ने विमान हादसे पर दुख जताया, पार्टी के शुक्रवार के सभी कार्यक्रम रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

नयी दिल्ली, 12 जून कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

मुख्य विपक्षी दल ने विमान हादसे के पीड़ितों के सम्मान में शुक्रवार को देश भर में अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द करने का फैसला भी किया है।

कांग्रेस ने अहमदाबाद के अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिया कि वे राहत एवं बचाव कार्य में हरसंभव सहयोग करें।

लंदन जा रहा एअर इंडिया का एक विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान की दुर्घटना के बारे में सुनकर बिल्कुल स्तब्ध हूं। भयावह दृश्य देखकर दिल दहल जाता है। यात्रियों, पायलट और चालक दल के सदस्यों के परिवारों के साथ हमारी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से पीड़ितों और उनके प्रियजन को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूं।’’

सोनिया गांधी ने एक बयान में कहा, ‘‘अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे से मैं बेहद स्तब्ध और व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं यात्रियों और चालक दल के परिजनों के साथ हैं। जो दृश्य सामने आए हैं, वे बेहद पीड़ादायक हैं। पूरा देश शोक में है और प्रार्थना कर रहा है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अहमदाबाद एअर इंडिया दुर्घटना हृदयविदारक है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिवारों को जो पीड़ा हो रही होगी वह अकल्पनीय है। इस कठिन क्षण में मेरी संवेदनाएं उनमें से प्रत्येक के साथ हैं।’’

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘एअर इंडिया के विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। पूरा देश आशा कर रहा है कि आपके प्रियजन इस भयावह दुर्घटना में बच जाएं। भगवान आप सभी का साथ दें।’’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस एआई-171 विमान के अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हादसे का शिकार होने से स्तब्ध है। हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी का अभी इंतजार है, स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहत, बचाव और अन्य सहायता कार्यों में जुटने के निर्देश दे दिए गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अत्यंत शोक और पीड़ा की इस घड़ी में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों एवं उनके परिवारों के लिए हम प्रार्थना करते हैं।’’

कांग्रेस के संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अहमदाबाद विमान दुर्घटना एक विनाशकारी त्रासदी है जिसने देश को झकझोर कर रख दिया है। दर्द को बयां करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं हैं। इस दुर्घटना के सैकड़ों पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’

उन्होंने कहा कि सभी प्रदेश इकाइयों और संबद्ध संगठनों को निर्देश दिया गया है कि वे इस त्रासदी के पीड़ितों के सम्मान में कल संगठन से संबंधित सभी कार्यक्रम रद्द कर दें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी