देश की खबरें | कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि इसने पांच साल के कार्यकाल में राज्य को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शाह ने कांग्रेस सरकार को 'सबसे भ्रष्ट सरकार' बताया।

जयपुर, सात नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि इसने पांच साल के कार्यकाल में राज्य को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शाह ने कांग्रेस सरकार को 'सबसे भ्रष्ट सरकार' बताया।

वह नावां विधानसभा सीट के कुचामन कस्बे में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘पांच साल अशोक गहलोत की सरकार चली और अशोक गहलोत की सरकार ने इस वीर भूमि को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबसे भ्रष्ट सरकार अगर कहीं पर रही है तो वह यहां है। राजस्थान की सरकार सबसे भ्रष्ट है।’’

कथित 'लाल डायरी' प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा, ‘‘लाल कलर देखकर गहलोत जी भड़क जाते हैं। कुछ भी लाल हो, गहलोत जी को लाल डायरी ही नजर आती है, और कुछ नजर नहीं आता।’’

शाह ने विभिन्न विभागों में घोटालों का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां खनन विभाग में 66 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया और जल जीवन मिशन के नाम पर 20,000 करोड़ रुपए खा गए।

शाह ने कहा, ‘‘गहलोत जी ने तुष्टिकरण की राजनीति की सारी सीमाएं लांघ दी हैं।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘चाहे बिजली देनी हो, स्वास्थ्य सुरक्षा ठीक करनी हो या कानून व्यवस्था ठीक करनी हो, ये काम केवल और केवल कमल फूल की सरकार कर सकती है, भाजपा सरकार कर सकती है।’’

शाह ने कहा कि राज्य सरकार ने पेपर लीक मामले में 'विश्व रिकार्ड' बनाया है। उन्होंने कहा, ‘‘आप कमल फूल की सरकार बना दीजिए, आने वाले दिनों में हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि राजस्थान में एक भी पेपर लीक नहीं होगा।’’

उन्होंने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ना देश को सुरक्षित रख सकती है, न देश को समृद्ध कर सकती है, न देश को दुनिया में गौरव दिला सकती है। उन्होंने कहा ‘‘नरेन्द्र मोदी ने नई संसद बनाई, कर्तव्य पथ बनाया.. भारत के तिरंगे को चंद्रमा पर ले जाने का काम मोदी जी ने किया है।’’

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा जबकि वोटों की गिनती तीन अक्टूबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान