देश की खबरें | कांग्रेस ने कोविड-19 से निपटने में हुए खर्च पर श्वेतपत्र लाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में विपक्षी कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार से आग्रह किया कि वह कोविड-19 को लेकर उठाये गए कदमों पर हुए खर्च पर एक श्वेतपत्र लाये जिसमें पीपीई किट, सैनेटाइजर और मास्क की खरीद पर किया जाने वाला खर्च भी शामिल है।

जियो

मंगलुरु, 29 मई कर्नाटक में विपक्षी कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार से आग्रह किया कि वह कोविड-19 को लेकर उठाये गए कदमों पर हुए खर्च पर एक श्वेतपत्र लाये जिसमें पीपीई किट, सैनेटाइजर और मास्क की खरीद पर किया जाने वाला खर्च भी शामिल है।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट और अन्य चीजों की खरीद में धन की अनियमितता के आरोपों की लोक लेखा समिति (पीएसी) द्वारा जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़े | केरल में कोरोना वायरस के 62 नए केस, 2 कैदी भी शामिल.

अहमद ने कहा कि राज्य सरकार ने तेलंगाना की तर्ज पर कोरोना वायरस संबंधी राहत उपायों के लिए 50 हजार करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा करने की कांग्रेस की मांग पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रही है और कोविड-19 संकट से निपटने के लिए सरकार के कदमों का समर्थन कर रही है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के उत्तराखंड में 114 नए मामले पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 716 हो गई: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने प्रवासी श्रमिकों के प्रति राज्य सरकार द्वारा ‘‘उदासीन रवैये’’ की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कांग्रेस ने लोगों को भोजन के 1.6 करोड़ पैकेट, 75 लाख से अधिक किराने की किट, 35 लाख मास्क और सात लाख सेनेटाइजर वितरित किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\