देश की खबरें | कांग्रेस ने गुजरात में जिला अध्यक्षों चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने देश भर में अपनी जिला इकाइयों को सशक्त बनाने के अभियान के तहत शनिवार को गुजरात के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के 43 पर्यवेक्षकों और सात सह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल कांग्रेस ने देश भर में अपनी जिला इकाइयों को सशक्त बनाने के अभियान के तहत शनिवार को गुजरात के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के 43 पर्यवेक्षकों और सात सह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (कमेटी) के 183 पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एआईसीसी पर्यवेक्षकों को जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के चयन और न्युक्ति की प्रक्रिया की निगरानी करने का काम सौंपा गया है।

वेणुगोपाल का कहना है कि एक एआईसीसी पर्यवेक्षक के साथ चार पीसीसी पर्यवेक्षको को लगाया जाएगा और एआईसीसी पर्यवेक्षक इस समूह का संयोजक होगा,

यह समूह राज्य में 41 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया की निगरानी करेगा।

एआईसीसी पर्यवेक्षकों में बालासाहेब थोराट, बीके हरिप्रसाद, माणिकम टैगोर, हरीश चौधरी, मीनाक्षी नटराजन, श्रीनिवास बी वी और कई अन्य नेता शामिल हैं।

पार्टी के इन पर्यवेक्षकों की पहली बैठक 15 अप्रैल को गुजरात के अरावली जिले में होगी जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस ने देश भर में "संगठन सृजन" अभियान के तहत जिला अध्यक्षों को अधिक ताकत देने का फैसला किया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीते नौ अप्रैल को पार्टी के अहमदाबाद अधिवेशन में कहा था कि जिला अध्यक्षों को संगठन की नींव बनाया जाएगा।

हक रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान