देश की खबरें | कांग्रेस ने गुजरात सरकार पर कोविड-19 के वास्तविक आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया
जियो

अहमदाबाद, 30 मई गुजरात कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि पहले उसने कोविड-19 की जांच की संख्या कम करके और अब जनता के सामने उचित जानकारी साझा न करके कोरोना वायरस से जुड़े़ वास्तविक आंकड़े छिपाए हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकार ने अपने कोरोना वायरस डैशबोर्ड से कई जानकारियां हटा दी हैं और दैनिक ब्रीफिंग भी बंद कर दी है। इसके अलावा जिलेवार आंकड़े भी पेश नहीं किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | यूपी के स्कूलों में प्रवासी मजदूरों के बच्चों का होगा दाखिला - प्राथमिक शिक्षा मंत्री, डॉ. सतीश द्विवेदी: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना वायरस की रोकथाम के बजाय संक्रमित लोगों के सही आंकड़े छिपाने में लगी है।

दोशी ने कहा, ''राज्य सरकार की ओर से प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने भी दैनिक ब्रीफिंग करनी बंद कर दी है। सरकार ने दैनिक अपडेट के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले कोरोना वायरस डैशबोर्ड पर से महत्वपूर्ण जानकारियां भी हटा ली हैं। साथ ही उसने मामलों की शहर-वार जानकारियां देनी भी बंद कर दी हैं।''

यह भी पढ़े | Coronavirus: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की रिकवरी रेट लगभग 59 फीसदी, जिनके पास नहीं है राशनकार्ड उन्हें दी जाएगी तत्काल 1 हजार की मदद.

उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ने में अपनी दयनीय विफलता के बाद राज्य का स्वास्थ्य विभाग अब इस मामले पर पर्दा डाल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकारी जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य सरकार ने इससे पहले कोविड-19 संक्रमण के मामलों का पता लगाने के लिए दैनिक आधार पर की जाने वाली जांचों की संख्या कम कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)