विदेश की खबरें | गोपनीय दस्तावेज लीक मामला : अदालत ने खान के खिलाफ सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में एक विशेष अदालत ने गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद मंगलवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ राजनयिक गोपनीय दस्तावेज लीक मामले की सुनवाई 10 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, सात नवंबर पाकिस्तान में एक विशेष अदालत ने गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद मंगलवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ राजनयिक गोपनीय दस्तावेज लीक मामले की सुनवाई 10 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

विशेष अदालत के न्यायाधीश अबुल हसनत जुल्करनैन ने रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में मुकदमे की सुनवाई की। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख 26 सितंबर से इस जेल में बंद हैं। उन्हें अटक कारावास से अडियाला जेल में स्थानांतरित किया गया था।

खान की पार्टी के मुताबिक, जेल परिसर में विशेष गोपनीयता अधिनियम के तहत सुनवाई की गई।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयान दर्ज किए और मुकदमे की सुनवाई शुक्रवार 10 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई।

मामले की 31 अक्टूबर को हुई पिछली सुनवाई में 71 वर्षीय खान और 67 वर्षीय पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के खिलाफ बयान दर्ज कराने के लिए दस गवाह आए थे। इस मामले में कुरैशी सह आरोपी हैं।

खान और कुरैशी दोनों पर पिछले साल मार्च में अमेरिका में वाशिंगटन स्थित पाकिस्तानी दूतावास द्वारा भेजे गए एक राजनयिक दस्तावेज को लीक करने का आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें