देश की खबरें | कंप्यूटर साइंस स्नातक 133 लैपटॉप और 19 फोन चुराने के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बेंगलुरु में कंप्यूटर साइंस में स्नातक एक शख्स को 133 लैपटॉप, 19 मोबाइल फोन और चार टेबलेट चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चोरी के सामान की कीमत करीब 75 लाख रुपये है।

बेंगलुरु, सात नवंबर कर्नाटक के बेंगलुरु में कंप्यूटर साइंस में स्नातक एक शख्स को 133 लैपटॉप, 19 मोबाइल फोन और चार टेबलेट चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चोरी के सामान की कीमत करीब 75 लाख रुपये है।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने मंगलवार को बताया कि आरोपी ने शहर में आईटी पेशेवरों के लिए ‘पेइंग गेस्ट’ आवास से इन उपकरणों की कथित रूप से चोरी की है।

आरोपी पहले एक सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी में काम करता था और अक्सर ‘पेइंग गेस्ट’ आवास आया करता था और वहां से लैपटॉप और मोबाइल फोन चुरा लिया करता था।

उसके साथ दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो उससे ये उपकरण लेते थे और उन्हें बाजार में बेच देते थे।

दयानंद ने कहा, “ तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वे न्यायिक हिरासत में हैं। मध्य मंडल के करीब आठ मामलों को हल कर दिया गया है। हम अन्य थानों से भी जानकारी ले रहे हैं जहां उसने अपरधा किया है।”

उन्होंने यह भी कहा कि बेंगलुरु की मध्य अपराध शाखा ने 11 स्थानों पर छापेमारी की और सट्टेबाजी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस बाबत पुलिस ने 11 मामले दर्ज किए हैं और आरोपियों के पास से 10 लाख रुपये बरामद किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान