जरुरी जानकारी | रियल एस्टेट क्षेत्र में अगले छह महीने के लिए वृद्धि को लेकर आशान्वित हैं कंपनियां: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियां और वित्तीय संस्थानों की रियल एस्टेट क्षेत्र में अगले छह महीने की वृद्धि की संभावनाओं को लेकर उम्मीदें कुछ बढ़ी हैं। नाइट फ्रैंक - नारेडको धारणा सूचकांक के अनुसार, उनकी इस धारणा का कारण त्योहारों के दौरान मांग बढ़ना और देश की आर्थिक वृद्धि है।

नयी दिल्ली, तीन नवंबर जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियां और वित्तीय संस्थानों की रियल एस्टेट क्षेत्र में अगले छह महीने की वृद्धि की संभावनाओं को लेकर उम्मीदें कुछ बढ़ी हैं। नाइट फ्रैंक - नारेडको धारणा सूचकांक के अनुसार, उनकी इस धारणा का कारण त्योहारों के दौरान मांग बढ़ना और देश की आर्थिक वृद्धि है।

रियल एस्टेट क्षेत्र के बारे में परामर्श देने वाली नाइट फ्रैंक और रियल एस्टेट कंपनियों का प्रमुख निकाय नारेडको ने शुक्रवार को ‘2023 की तीसरी तिमाही में रियल एस्टेट धारणा सूचकांक’ रिपोर्ट जारी की। यह रिपोर्ट रियल एस्टेट कंपनियों और वित्तीय संस्थानों की क्षेत्र के बारे में राय पर आधारित है। इस रिपोर्ट में रियल एस्टेट क्षेत्र, आर्थिक माहौल और कोष उपलब्धता के प्रति वर्तमान और भविष्य की धारणाओं को दिखाया गया है।

इस रिपोर्ट में 50 का अंक एक तटस्थ दृष्टिकोण या यथास्थिति बताता है वहीं 50 से ऊपर का स्कोर सकारात्मक भावना को दर्शाता है और 50 से नीचे का अंक नकारात्मक धारणा को दर्शाता है।

संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम एशिया में अचानक संघर्ष शुरू होने और राष्ट्रों के बीच बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के कारण मौजूदा धारणा अंक जून, 2023 तिमाही के 63 से घटकर सितंबर तिमाही में 59 रह गया है।

परामर्श कंपनी ने कहा, “हालांकि भविष्य धारणा सूचकांक में 64 से 65 तक की मामूली बढ़ोतरी देखी गई। इसका कारण त्योहारों के दौरान अपेक्षित अच्छी मांग के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि बनी रहने की उम्मीद है जिससे अगले छह महीनों के दौरान क्षेत्र को गति मिलने की आशा है।’’

वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों के बढ़ते दबाव के बीच खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी और स्थिर ब्याज दर ने ‘रियल एस्टेट डेवलपर’ और वित्तीय संस्थानों (बैंक, गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थानों आदि) को क्षेत्र को लेकर अधिक भरोसा दिया है।

नारडेको के अध्यक्ष हरि बाबू ने कहा, “हालिया भू-राजनीतिक अस्थिरता के परिणामस्वरूप मौजूदा धारणा सूचकांक में मामूली गिरावट देखी गई है, लेकिन मजबूत भविष्य धारणा सूचकांक भारतीय रियल एस्टेट उद्योग की क्षमता में स्थायी विश्वास को दर्शाता है।”

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, “विकसित अर्थव्यवस्थाओं में संघर्षों और उच्च मुद्रास्फीति के कारण उपजे अनिश्चित वैश्विक आर्थिक माहौल के बावजूद, भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था में मजबूती दिख रही है। निकट अवधि की मुद्रास्फीति धारणा में सुधार और मजबूत आर्थिक गतिविधियों ने रियल एस्टेट सहित सभी क्षेत्रों के लिए उपभोक्ता और व्यावसायिक धारणा में सुधार किया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\