जरुरी जानकारी | वाणिज्यिक खनन: सरकार ने चार कोयला ब्लॉकों के लिए नए सिरे से बोलियां आमंत्रित कीं

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर कोयला मंत्रालय ने चार कोयलों ब्लॉकों के लिए नए सिरे से बोलियां आमंत्रित की हैं। वाणिज्यिक खनन के पहले दौर की नीलामी में इन चार ब्लॉकों के लिए निविदा प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था। इन चारों ब्लॉकों के लिए पहले दौर में तकनीकी रूप से पात्र सिर्फ एक-एक बोली मिली थी।

इन चार ब्लॉकों में से तीन ओडिशा और एक झारखंड में है।

यह भी पढ़े | US Coronavirus Positive Cases Update: अमेरिका में एक दिन में 2.44 लाख लोग पाए गए कोरोना वायरस पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या 1.60 करोड़ के पार.

कोयला मंत्रालय ने कहा था कि ओडिशा में छेंदीपाड़ा, छेंदीपाड़ा-दो और कुरालोई (ए) उत्तरी कोयला खान तथा झारखंड के सेरगढ़ा ब्लॉक में पात्र बोलीदाताओं की संख्या दो से कम है, इसलिए इनकी बोली प्रक्रिया को निरस्त किया जा रहा है। इन ब्लॉकों

की वार्षिक अधिकतम क्षमता 5.2 करोड़ टन की है।

यह भी पढ़े | Best Bikini Look 2020: हॉट बिकिनी पहन पूरे साल खबरों में बनी रही बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखिए ये ग्लैमरस फोटोज.

मंत्रालय ने कहा कि नामांकन प्राधिकरण इन कोयला ब्लॉकों की दूसरे दौर की नीलामी का प्रयास कर रहा है। इसके लिए नियम और शर्तें पहले दौर की तरह की रखी गई हैं।

वाणिज्यिक खनन के लिए ब्लॉकों की नीलामी से देश का कोयला क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए भी खुल गया है। वाणिज्यिक खनन के तहत पहले दौर की नीलामी में जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली थी।

इससे पहले कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि 19 खानों की नीलामी से कुल 7,000 करोड़ रुपये सालाना का राजस्व मिलेगा और इन खानों के परिचालन में आने के बाद 69,000 से अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)