देश की खबरें | तटरक्षक पोत ‘सुजीत’ को गोवा में तटरक्षक बल में शामिल किया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 15 दिसंबर भारतीय तटरक्षक पोत ‘सुजीत’ को गोवा में मंगलवार को तटरक्षक बल में शामिल कर लिया गया।

तटरक्षक बल के प्रवक्ता ने बताया कि इस पोत के शामिल होने से बहुआयामी सामुद्रिक चुनौतियों से निपटने में भारतीय तटरक्षक बल की क्षमता में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़े | रुबीना चौधरी जम्मू-कश्मीर के रजौरी के धेरियां पंचायत की सरपंच चुनी गईं: 15 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वास्को नगर में गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में पोत को सचिव (रक्षा उत्पादन) राज कुमार द्वारा शामिल किया गया।

इस अवसर पर भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक कृष्णस्वामी नटराजन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़े | UP Assembly Elections 2022: आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में भी आजमाएगी अपनी किस्मत, पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा- यूपी को अपनी जागीर समझने वाले लोगो को हराएंगे.

प्रवक्ता ने कहा कि 105 मीटर लंबे ‘ऑफ-शोर’ गश्ती पोत का गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी तकनीक से निर्माण किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह पोत उन्नत तकनीक तथा संचार उपकरणों से लैस है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)