जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का बिजली के अलावा अन्य क्षेत्रों को कोयला आंवटन अप्रैल में तीन गुना बढ़ा

नयी दिल्ली, 29 मई सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड का बिजली के अलावा अन्य क्षेत्रों को कोयला आवंटन अप्रैल में तीन गुना बढ़कर 39.1 लाख टन हो गया। यह कोयला आवंटन विशेष ई-नीलामी के तहत किया गया।

कोल इंडिया ने अप्रैल 2019 में इन क्षेत्रों को 12 लाख टन कोयला आवंटित किया था।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

नवीनतम सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोल इंडिया के गैर-बिजली क्षेत्र को कोयला आवंटन में बढ़ोत्तरी ऐसे समय दर्ज की गयी है, जब वह बिजली क्षेत्र की ओर से कोयले की मांग गिरने के चलते अन्य क्षेत्रों की पर ध्यान दे रही है।

इस विशेष योजना के तहत कोल इंडिया का वित्त वर्ष 2019-20 में कुल कोयला आवंटन घटकर 80.3 लाख टन रह गया जो पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में 1.14 करोड़ टन था।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

मार्च में कोयले का कोई आवंटन नहीं किया जबकि मार्च 2019 में यह 19.3 लाख टन था।

इस योजना को 2015-16 में शुरू किया गया था। गैर-बिजली उत्पादक क्षेत्र में खुद के इस्तेमाल के लिए बिजली पैदा करने वाले क्षेत्र भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)