देश की खबरें | सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामला : ईडी ने केपीसीसी के पूर्व महासचिव को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के पूर्व महासचिव के के अब्राहम को वायनाड जिले में एक सहकारी बैंक में हुए कथित ऋण घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

कोच्चि/नयी दिल्ली, आठ नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के पूर्व महासचिव के के अब्राहम को वायनाड जिले में एक सहकारी बैंक में हुए कथित ऋण घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

यह कथित घोटाला उस समय हुआ था जब अब्राहम पुलपल्ली सर्विस कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष थे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अब्राहम को मंगलवार रात हिरासत में लिया गया।

उन्होंने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि अब्राहम को बुधवार को एक अदालत में पेश किया गया।

अब्राहम के बैंक के शासी निकाय के अध्यक्ष रहने के दौरान वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद ईडी ने जांच शुरू की।

पीड़ितों ने घोटाले की जांच की मांग करते हुए ईडी से संपर्क किया था। घोटाले के पीड़ितों में से एक ने कुछ महीने पहले आत्महत्या कर ली थी।

ईडी की कार्रवाई से पहले, केरल पुलिस की सतर्कता शाखा ने एक बुजुर्ग दंपति की शिकायत पर अब्राहम को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी