कोरोना वायरस महामारी के कारण बीच में ही लीग को स्थगित कर दिया गया था और तीन महीने के बाद मैचों की शुरूआत 11 जून से होगी। ऐसे में क्लबों के पास अभ्यास के लिए महज दो सप्ताह का समय है।
लीग को चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की योजना के तहत पहले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत अभ्यास की मंजूरी मिली थी। बाद में केवल 14 खिलाड़ियों के समूह के साथ प्रशिक्षण की छूट दी गयी।
यह भी पढ़े | भाभी कहां हैं माही भाई: जब इंस्टाग्राम पर साक्षी से युजवेंद्र चहल ने धोनी के बारे में पूछा.
सोमवार को बार्सीलोना ने ‘फिर से एक साथ’ लिखे हुए संदेश के साथ खिलाड़ियों से घिरे हुए कोच क्विक सेटेन तस्वीर जारी की। इसके अलावा टीम ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें दिग्गज लियोनेल मेस्सी गोल करते दिख रहे हैं।
रीयल मैड्रिड और एटलेटिको मैड्रिड ने भी अपने खिलाड़ियों को पूर्ण समूहों में प्रशिक्षण करते दिखाया।
यह भी पढ़े | Mitchell Starc in IPL 2020: अगर अक्टूबर में हुआ IPL तो मिशेल स्टार्क आग उगलती गेंदबाजी करते आएंगे नजर?.
मार्च के मध्य में निलंबन के बाद लीग के रविवार को पहले दो चरण के मैचों की तारीखों का ऐलान किया। जिसके अगले दिन टीमों ने सामान्य प्रशिक्षण शुरू किया।
रीयाल मैड्रिड अपने मैच क्लब के अभ्यास केंद्र पर खेलेगा । मैड्रिड का सामना 14 जून को ऐबार से है । यह मैच छह हजार की क्षमता चाले अलफ्रेडो डि स्टेफानो स्टेडियम पर खेला जायेगा जहां आम तौर पर क्लब की बी टीम खेलती है ।
सैंटयाबो बर्नाबू स्टेडियम पर निर्माण कार्य जारी है । ला लिगा के बाकी सभी मैच दर्शकों के बिना ही खेले जायेंगे ।
वापसी के बाद लीग का पहला मैच सेविला और रीयाल बेटिस के बीच 11 जून को खेला जायेगा ।
बार्सीलोना 13 जून को खेलेगा जबकि अगले दिन एटलेटिको मैड्रिड का सामना एथलेटिक बिलबाओ से होगा ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY