बीजिंग, 19 दिसंबर इस सप्ताह के अंत में सफलतापूर्वक धरती पर लौटने वाला चीन का चेंग'ई-5 अंतरिक्ष यान अपने साथ चांद से लगभग 1,731 ग्राम नमूने लाया है। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इन नमूनों को शनिवार की सुबह चीन की अनुसंधान टीमों को सौंप दिया गया।
चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने कहा कि वैज्ञानिक यान के द्वारा देश की ओर से पहली बार एकत्रित किये गए चांद के नमूनों का विश्लेषण और अनुसंधान करेंगे।
बृहस्पतिवार को आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में उतरने वाला चेंग'ई-5 अपने साथ चांद से नमूने लाया है।
चीन ने 2004 में चांद की परिक्रमा और लैंडिग का तीन चरणीय कार्यक्रम शुरू किया था, जो चेंग'ई-5 मिशन के सफलतापूर्वक संपन्न होने के साथ ही खत्म हो गया।
अमेरिका ने 40 साल से भी पहले चांद के नमूने एकत्रित करने के लिये अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा था, जिसके बाद चीन का यह पहला प्रयास था। सोवियत संघ के चांद के नमूने एकत्रित करने के मानवरहित अभियान के दौरान अंतरिक्ष यान चंद्रमा से उड़ान भरकर सीधे पृथ्वी पर लौट आया था।
चेंग'ई-5 चांद पर उतरने वाला तीसरा चीनी अंतरिक्ष यान है। चीन के बढ़ते महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की कड़ी में यह पहला कदम था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY