देश की खबरें | मुंबई की आरे कॉलोनी में तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव की आरे कॉलोनी के वन इलाके में सोमवार को तेंदुए के हमले में डेढ़ साल की एक बच्ची की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 24 अक्टूबर मुंबई के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव की आरे कॉलोनी के वन इलाके में सोमवार को तेंदुए के हमले में डेढ़ साल की एक बच्ची की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आरे थाना के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 6.30 बजे हुई, जब बच्ची अपनी मां के साथ मंदिर जा रही थी। मंदिर उनके घर से करीब 30 फुट दूर है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "प्राथमिक सूचना के आधार पर हमने मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है, आगे की जांच जारी है।"

इस बीच, वन विभाग ने क्षेत्र में मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष को रोकने के लिए एक कार्य योजना शुरू की है।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने रेस्किंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर (आरएडब्ल्यूडब्ल्यू) की एक टीम को मदद के लिए बुलाया है।

अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों ने क्षेत्र में एक वन्यजीव एम्बुलेंस, मुंबई वन विभाग से वन्यजीव संकट प्रतिक्रिया टीम और स्वयंसेवकों को तैनात किया है।

उन्होंने कहा कि बचावकर्मी, तेंदुआ विशेषज्ञ, पशु चिकित्सक और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पूरे सप्ताह आरे कॉलोनी के वन क्षेत्र में लगातार तैनात रहेंगे।

अधिकारी ने कहा कि रात में गश्त की जाएगी और तेंदुए की गतिविधियों की पहचान और निगरानी के लिए ‘कैमरा ट्रैप’ लगाए जाएंगे।

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित, आरे को मुंबई का महत्वपूर्ण वन क्षेत्र माना जाता है। इस इलाके में पहले भी तेंदुए के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now