देश की खबरें | मुख्यमंत्री खट्टर ने स्कूली छात्रों के लिए हरियाणा के गांवों में परिवहन सेवाओं की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के गांवों में रहने वाले स्कूली छात्रों को मुफ्त परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए रविवार को 'छात्र परिवहन सुरक्षा' नामक योजना की घोषणा की।

चंडीगढ़, पांच नवंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के गांवों में रहने वाले स्कूली छात्रों को मुफ्त परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए रविवार को 'छात्र परिवहन सुरक्षा' नामक योजना की घोषणा की।

खट्टर ने करनाल जिले के रतनगढ़ गांव में 'जन संवाद' कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवहन विभाग दूर-दराज के स्कूलों में पढ़ने वाले 50 से अधिक छात्रों वाले गांवों में बस सेवा प्रदान करेगा और 30 से 40 ऐसे छात्रों वाले गांवों में मिनी बस की सेवा मुहैया कराएगा।

उन्होंने कहा कि जिन गांवों में दूर-दराज के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या पांच से 10 के बीच है, वहां शिक्षा विभाग आवश्यक परिवहन सहायता प्रदान करने के लिए कदम उठाएगा।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ''छात्र परिवहन सुरक्षा योजना'' सोमवार को रतनगढ़ गांव से शुरू होगी।

परिवहन विभाग बसों का संचालन करेगा, जो सुबह सात बजे छात्रों को स्कूल ले जाने और घर वापस लाने के लिए गांव में खड़ी की जाएंगी। करनाल में इस योजना के सफल क्रियान्वयन के बाद इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार समाज में सबसे अधिक वंचित व्यक्तियों के मुद्दों और चिंताओं को दूर करने के लिए 'जन संवाद' कार्यक्रम के माध्यम से गांवों और वार्ड के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now