देश की खबरें | राज्य में पाबंदियों में ढील के बीच मुख्यमंत्री ने सावधानी बरतने की सलाह दी
जियो

मुंबई, 31 मई लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाए जाने के दौरान गैर निषिद्ध क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा कई छूट दिए जाने के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि लोगों को ‘‘नया जीवन’’ शुरू करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए।

राज्य को टेलीविजन पर दिए संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘मिशन बिगिन अगेन’’ का उद्देश्य अपना जीवन फिर से शुरू करना है।

यह भी पढ़े | चीन-नेपाल को गृह मंत्री अमित शाह की दो टूक- हम किसी का कुछ नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन हमारा लेने की कोशिश करने वाले को देंगे मुंह तोड़ जवाब.

उन्होंने कहा, ‘‘बाहरी शारीरिक गतिविधियां, दुकानें, बाजार और कार्यालय खोलना इस बात का इम्तिहान है कि हमें कैसे आगे बढ़ना है, लेकिन हमें सावधानी बरतनी चाहिए। लॉकडाउन को अब कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि अगर लॉकडाउन विज्ञान है तो इसे हटाया जाना कला है।

यह भी पढ़े | चीन-नेपाल को गृह मंत्री अमित शाह की दो टूक- हम किसी का कुछ नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन हमारा लेने की कोशिश करने वाले को देंगे मुंह तोड़ जवाब : 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ठाकरे ने ‘‘मिशन बिगिन अगेन’’ को भारी बारिश में सावधानीपूवर्क चलने जैसा बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर नयी शुरुआत करते हैं तो हमें सावधानी से कदम बढ़ाना होगा।’’

ठाकरे ने कहा कि वर्तमान स्थिति विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित करने के अनुकूल नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘सेमेस्टर परीक्षाओं के कुल अंक जोड़कर छात्रों को अंतिम अंक प्रदान किए जाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि सात जून से घर-घर अखबारों के वितरण की अनुमति होगी।

मुंबई और पुणे में अखबारों के वितरण पर प्रतिबंध था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)