देश की खबरें | प्रधान न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों ने एअर इंडिया विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधान न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई और उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों ने लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान के अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण प्रभावित हुए परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
नयी दिल्ली, 12 जून प्रधान न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई और उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों ने लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान के अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण प्रभावित हुए परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
शीर्ष अदालत की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘भारत के प्रधान न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय के उनके अन्य साथी न्यायाधीश एवं रजिस्ट्री के अधिकारी आज अहमदाबाद में हुई दुखद हवाई दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’
प्रधान न्यायाधीश गवई ने बी जे मेडिकल कॉलेज के निवासियों के लिए भी अपनी चिंता व्यक्त की, जहां लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस दुर्घटना से परिसर की इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।
सीजेआई ने कहा, ‘‘इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना उनके साथ हैं।’’
लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।
विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट मेघाणी नगर में शहर के सिविल अस्पताल और बी जे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ के आवासीय क्वार्टर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)