देश की खबरें | मुख्य निर्वाचन आयुक्त तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम रांची पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रांची, 11 अप्रैल मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम रांची पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कुमार ने यहां पहुंचने के बाद राज्य के कई शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा कि सीईसी शनिवार को रामगढ़ में 55 स्वयंसेवकों से बातचीत करेंगे, जिन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाग लिया था।

उन्होंने कहा, “इन स्वयंसेवकों ने पिछले साल हुए चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।”

रवि कुमार ने कहा कि रविवार को सीईसी रांची में बूथ-स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) से मिलेंगे।

कुमार ने कहा कि वह चुनाव के दौरान घरेलू सर्वेक्षण, बीएलओ ऐप, मतदान समय प्रबंधन और अन्य संबंधित मामलों में बीएलओ के अनुभवों के बारे में भी जानेंगे।

पिछले साल 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए थे। झारखंड में चार चरण में आम चुनाव हुए थे, जिसकी शुरूआत 13 मई से हुई थी। चार जून को मतगणना हुई थी।

पिछले साल 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में झारखंड में विधानसभा चुनाव हुए थे और मतगणना 23 नवंबर को हुई थी।

जोहेब

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी