देश की खबरें | छत्तीसगढ़ चुनाव : पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों में से 16 में महिला मतदाता निर्णायक भूमिका में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 16 विधानसभा सीट ऐसी हैं जहां महिलाएं निर्णायक भूमिका में हैं। इन सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है।

रायपुर, छह नवंबर छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 16 विधानसभा सीट ऐसी हैं जहां महिलाएं निर्णायक भूमिका में हैं। इन सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है।

राज्य के 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 20 सीटों पर तथा दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

पहले चरण की 20 सीटों पर 19,93,937 पुरुष मतदाता, 20,84,675 महिला मतदाता और 69 तृतीय लिंग मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। पहले चरण में कुल 40,78,681 मतदाता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के 20 निर्वाचन क्षेत्रों में से 16 निर्वाचन क्षेत्र मोहला-मानपुर, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, राजनांदगांव, खुज्जी, पंडरिया, कवर्धा, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाता से अधिक हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से कवर्धा सीट पर सबसे अधिक महिला मतदाता हैं। कवर्धा में कुल मतदाताओं की संख्या 3,31,615 है। जिनमें से 1,66,843 महिला और 1,64,770 पुरुष मतदाता हैं। जबकि तृतीय लिंग के दो मतदाता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के शेष चार विधानसभा क्षेत्रों अंतागढ़, डोंगरगढ़, खैरागढ़ और डोंगरगांव में महिलाओं की तुलना में पुरुष मतदाता अधिक हैं।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 25 महिलाओं समेत 223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के लिए 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में से 200 'संगवारी' मतदान केंद्र होंगे जिनका प्रबंधन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 20 मतदान केंद्रों का प्रबंधन 'दिव्यांग जन' द्वारा किया जाएगा तथा 20 का प्रबंधन युवा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में तृतीय लिंग के 69 मतदाताओं में से सबसे ज्यादा जगदलपुर सीट पर 29 मतदाता, अंतागढ़ और बीजापुर में आठ-आठ, डोंगरगढ़ और नारायणपुर में चार-चार, केशकाल में तीन, कवर्धा, राजनांदगांव, कांकेर, कोंडागांव और बस्तर में दो-दो तथा चित्रकोट, दंतेवाड़ा और कोंटा में एक-एक मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी आठ ट्रांसजेंडर मतदाता विशेष रूप से तैयार किए गए 'रेनबो' मॉडल मतदान केंद्र पर अपना वोट डाल सकेंगे।

कांकेर की जिलाधिकारी प्रियंका शुक्ला ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘अंतागढ़ सीट के तृतीय लिंग के सभी आठ मतदाता पखांजूर क्षेत्र में रहते हैं। इसीलिए पखांजूर-3 में 'रेनबो' मॉडल मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। इससे उन्हें यह महसूस कराया जा सके कि वे लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान