देश की खबरें | छत्तीसगढ़ चुनाव : पहले चरण में शाम पांच बजे तक 70.87 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो गया। पहले चरण में 70.87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

रायपुर, सात नवंबर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो गया। पहले चरण में 70.87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

पहले चरण में जिन 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ, उनमें से 10 पर सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक तथा शेष 10 सीट पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में राज्य की 20 विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कड़ी सुरक्षा में मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक इन सीट के लिए कुल 40,78,681 मतदाताओं में से 70.87 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि कई मतदान केंद्रों से अंतिम आंकड़े अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अपराह्न तीन बजे तक मतदान करीब 60.92 प्रतिशत दर्ज किया गया जो शाम पांच बजे तक बढ़कर 70.87 प्रतिशत हो गया।

पहले चरण में आज हुए मतदान के लिए 5,304 मतदान दल बनाए गए और 25,249 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया।

राज्य में नक्सलियों ने चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने उत्पात मचाने की भी कोशिश की।

सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए तथा जिले के टोंडामरका शिविर के पास नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में एक सीआरपीएफ कमांडो घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नारायणपुर, बीजापुर और कांकेर जिलों में नक्सलियों तथा सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी भी हुई। इन घटनाओं में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि मतदान के दौरान बस्तर संभाग के 126 गांवों के निवासियों ने खुशी जताई क्योंकि आजादी के बाद उनके गांवों में पहली बार मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे।

कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और बस्तर से सांसद दीपक बैज (चित्रकोट सीट), मंत्री कवासी लखमा (कोंटा) और मोहन मरकाम (कोंडागांव) तथा कांग्रेस विधायक चंदन कश्यप (नारायणपुर) और सावित्री मंडावी (भानुप्रतापपुर) ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया।

भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मंत्री केदार कश्यप (नारायणपुर), महेश गागड़ा (बीजापुर), विक्रम उसेंडी (अंतागढ़) और लता उसेंडी (कोंडागांव) ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने गृह नगर कवर्धा में मतदान किया।

इस विधानसभा चुनाव में महिला पुलिस आरक्षक सुमित्रा ने भी नारायणपुर निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट डाला। वह 2018 में नक्सलवाद छोड़कर पुलिस में शामिल हुई थीं।

सुमित्रा (34) ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि वह नारायणपुर में माओवादियों की आमदई एरिया कमेटी में कमांडर के रूप में सक्रिय थीं और दिसंबर 2018 में उन्होंने नक्सली संगठन छोड़ दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान