देश की खबरें | छत्तीसगढ़ चुनाव : पहले चरण में दोपहर एक बजे तक 44-55 प्रतिशत मतदान दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को 20 सीटों पर दोपहर बाद एक बजे तक 44.55 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रायपुर, सात नवंबर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को 20 सीटों पर दोपहर बाद एक बजे तक 44.55 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह मतदान शुरू हुआ।

क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए गश्त के दौरान सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक कमांडो घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में तथा नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला भी किया जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की । किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पहले चरण में जिन 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, उनमें से 10 पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ तथा दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होगा। शेष 10 सीटों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ तथा शाम पांच बजे समाप्त होगा।

राज्य में कांग्रेस के उम्मीदवार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज (चित्रकोट सीट), मंत्री कवासी लखमा (कोंटा सीट) और मोहन मरकाम (कोंडागांव) तथा कांग्रेस विधायक चंदन कश्यप (नारायणपुर) और सावित्री मंडावी (भानुप्रतापपुर) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री केदार कश्यप (नारायणपुर), विक्रम उसेंडी (अंतागढ़) और लता उसेंडी (कोंडागांव) ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।

इस विधानसभा चुनाव में महिला पुलिस आरक्षक सुमित्रा ने भी नारायणपुर निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट डाला। वह 2018 में नक्सलवाद छोड़कर पुलिस में शामिल हुई थीं।

सुमित्रा (34) ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि वह नारायणपुर में माओवादियों की आमदई एरिया कमेटी में कमांडर के रूप में सक्रिय थी और दिसंबर 2018 में उन्होंने नक्सली संगठन छोड़ दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान