जरुरी जानकारी | केन्द्र 15 अगस्त तक सभी जिलों में नल के पानी की गुणवत्ता जांच करेगा

नयी दिल्ली, 30 मई उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि वह 15 अगस्त तक सभी जिला मुख्यालयों से नल के पानी के नमूने लेने और परीक्षण करने की योजना बना रहा है।

   हालांकि, यह देखना होगा कि मंत्रालय कोविड-19 महामारी की स्थितियों के बीच इस परियोजना को कैसे लागू करेगा।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘15 अगस्त तक सभी जिलों से नल के पानी के नमूने लेने तथा परीक्षण पूरा करने की योजना है।’’

पिछले साल, मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी के अलावा, 20 राज्यों की राजधानियों से नल के पानी के नमूनों का परीक्षण किया था। इसमें पाया गया कि अधिकांश राज्यों में नल का पानी गुणवत्ता मानकों का अनुपालन नहीं करता है।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

यह परीक्षण ऑर्गेनोलेप्टिक और भौतिक परीक्षण, रासायनिक परीक्षण, विषाक्त पदार्थों के लिए परीक्षण और बैक्टीरियोलॉजिकल परीक्षणों के लिए किया गया था। एक या दो मापदंडों को छोड़कर, अन्य सभी गुणवत्ता मानदंडों में नमूने विफल रहे।

उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने राज्य सरकारों को लोगों को गुणवत्ता वाले नल के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी लिखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)