देश की खबरें | कोविड-19 का टीका देने के लिए मतदाता सूची को आधार न बनाए केंद्र: तृणमूल सांसद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 12 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को कोविड-19 का टीका मतदाता सूची के आधार पर नहीं देने की योजना नहीं बनानी चाहिए, बल्कि देश में सभी को टीका देने की व्यवस्था करनी चाहिए।

तृणमूल सांसद और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (पश्चिम बंगाल इकाई) के अध्यक्ष शांतनु सेन ने कहा कि ऐसी खबरें मिल रही हैं कि केंद्र सरकार 50 साल की आयु से अधिक के मतदाताओं की सूची के आधार पर टीका देने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़े | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने चिल्ला बॉर्डर को खोला: 12 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सेन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मतदाता सूची के आधार पर टीकाकरण कैसे किया जा सकता है? उन नागरिकों के बारे में क्या जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है लेकिन उनके पास अन्य दस्तावेज हैं? क्या उन्हें छोड़ दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की मांग है कि देश के सभी नागरिकों को टीके का लाभ मिलना चाहिए।

यह भी पढ़े | अगर BJP चुनाव हारती है तो ममता बनर्जी की हत्या करवा सकती है- पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने लगाया बड़ा आरोप.

सेन ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 चिकित्सा केंद्रों को बनाने के लिए पांच हजार करोड़ रुपये खर्च किए और उन्हें केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड से मुकाबले के लिए उनकी व्यवस्था में कमियां ढूंढने के वास्ते जबरदस्ती अपने दल भेजे लेकिन एक दल ने बेलघाट आईडी अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं की प्रशंसा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)