देश की खबरें | केंद्र है किसानों को मुफ्त बिजली देने के विरूद्ध, तो ऐसे में शिअद राजग का साथ छोड़ दे: अमरिंदर सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में किसानों को दी जाने वाली निशुल्क बिजली को बंद करने की राज्य सरकार की कथित योजना संबंधी विपक्ष के दावे को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र वित्तीय समर्थन को बढ़ाने की आड़ में राज्य में ‘किसान विरोधी’ परिस्थितियां थोपने का प्रयास कर रहा है।
चंडीगढ़, 30 मई पंजाब में किसानों को दी जाने वाली निशुल्क बिजली को बंद करने की राज्य सरकार की कथित योजना संबंधी विपक्ष के दावे को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र वित्तीय समर्थन को बढ़ाने की आड़ में राज्य में ‘किसान विरोधी’ परिस्थितियां थोपने का प्रयास कर रहा है।
उन्होंने केंद्र सरकार की चाल का ठीकरा राज्य सरकार पर फोड़ने की कोशिश करने को लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की आलोचना की और उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर आने की चुनौती दी।
यह भी पढ़े | Unlock 1: केंद्र सरकार ने कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा .
मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया तब आयी है जब शिअद ने शनिवार को कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी कि यदि किसानों की मुफ्त बिजली रोकी जाती है तो वह आंदोलन छेड़ेगा।
किसानों को मुफ्त बिजली के स्थान पर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के केंद्र के सुझाव को ‘‘पूरी तरह अस्वीकार्य एवं देश के संघीय ढांचे पर सीधा हमला’ करार देते हुए सिंह ने कहा कि जबतक उनकी सरकार सत्ता में है तब तक किसानों को मुफ्त बिजली मिलती रहेगी।
यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा-कोविड-19 एक चुनौती है, लेकिन बड़ा अवसर भी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह केंद्र सरकार के सामने यह मुद्दा उठायेंगें।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार वित्तीय घाटा को पूरा करने के लिए ऋण लेगी और केंद्र राज्य सरकार द्वारा लिये गये ऋण की शर्तों को लेकर फरमान जारी नहीं कर सकता ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)