देश की खबरें | केंद्र ने विदेश में फंसे जम्मू कश्मीर के निवासियों को वापस लाने में पूरे सहयोग का दिया भरोसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के निवासियों वापस लाने में जम्मू-कश्मीर प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है। यह जानकारी आधिकारिक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को दी।

जियो

जम्मू, 28 मई केंद्र ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के निवासियों वापस लाने में जम्मू-कश्मीर प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है। यह जानकारी आधिकारिक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को दी।

प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर निवासियों की स्वदेश वापसी के लिए मस्कट से श्रीनगर के लिए उड़ान दो जून को निर्धारित है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच यूपी में 7.50 लाख श्रमिकों को रोजगार देने की रणनीति बना रही योगी सरकार.

प्रवक्ता ने कहा कि मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम द्वारा ओमान, दुबई और ईरान में फंसे केंद्र शासित प्रदेश के निवासियों की वापसी को प्राथमिकता देने के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय द्वारा जम्मू कश्मीर प्रशासन को यह अवगत कराया गया है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को प्राप्त पत्र में मंत्रालय ने बताया है कि केंद्र को इस मामले की जानकारी है कि जम्मू कश्मीर के 24 तीर्थयात्री वर्तमान में ईरान में फंसे हुए हैं और उनकी वापसी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | राजस्थान में टिड्डियों के हमले से 20 जिलों में 90,000 हेक्टेयर इलाका प्रभावित.

प्रवक्ता ने मंत्रालय के हवाले से कहा, ‘‘मस्कट में स्थित हमारा मिशन ओमान में भारतीय नागरिकों के साथ सम्पर्क में है और हमने दो जून 2020 को मस्कट से श्रीनगर के लिए वापसी उड़ान अंतरिम रूप से निर्धारित की है।’’

उन्होंने कहा कि पत्र में कहा गया है कि मंत्रालय ने 155 यात्रियों को वापस लाने के लिए दुबई से श्रीनगर के लिए एक उड़ान का पहले ही इंतजाम किया है। केंद्र ने इससे पहले ईरान से छात्रों और तीर्थयात्रियों की वापसी का इंतजाम किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी