नयी दिल्ली, छह नवंबर घरेलू सामान एवं स्टेशनरी विनिर्माता सेलो वर्ल्ड का शेयर अपने कारोबार के पहले दिन सोमवार को निर्गम मूल्य 648 रुपये पर करीब 22 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
बीएसई पर कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य से 28.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 831 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 28.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 834.70 रुपये पर पहुंच गया और अंत में 22.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 791.90 रुपये पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 27.93 प्रतिशत के उछाल के साथ 829 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ और कारोबार के अंत में 22.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 792.15 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 16,806.58 करोड़ रुपये रहा।
कारोबार की मात्रा के संदर्भ में, बीएसई पर कंपनी के 13.31 लाख शेयरों और एनएसई पर 1.79 करोड़ से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ।
सेलो वर्ल्ड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 38.90 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 617-648 रुपये प्रति शेयर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY