देश की खबरें | सीबीआई ने तबलीगी जमात के नकद लेन-देन और विदेशी चंदे की प्रारंभिक जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने कथित तौर पर संदिग्ध नकद लेन-देन करने और विदेशी चंदा प्राप्त करने की बात अधिकारियों से छिपाने को लेकर तबलीगी जमात के आयोजकों के खिलाफ एक प्रारंभिक जांच दर्ज की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जियो

नयी दिल्ली, 29 मई सीबीआई ने कथित तौर पर संदिग्ध नकद लेन-देन करने और विदेशी चंदा प्राप्त करने की बात अधिकारियों से छिपाने को लेकर तबलीगी जमात के आयोजकों के खिलाफ एक प्रारंभिक जांच दर्ज की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने जांच में किसी खास व्यक्ति को नामजद नहीं किया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के प्रकोप के बीच रेलवे की अपील- किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति, बुजुर्ग व बच्चे ट्रेन में ना करें सफर.

अधिकारियों ने बताया कि यह जांच एक शिकायत पर दर्ज की गई, जिसमें कहा गया है कि जमात के आयोजक अवैध एवं अनुचित तरीकों से संदिग्ध नकद लेन-देन में संलिप्त हैं।

उन्होंने बताया कि यह भी आरोप लगाया गया है कि आयोजकों ने विदेशी चंदा प्राप्त करने की बात का खुलासा अधिकारियों के समक्ष नहीं किया, जबकि इस तरह के उद्देश्य के लिये विदेशी चंदा (नियमन) अधिनियम के तहत जानकारी दी जानी चाहिए थी।

यह भी पढ़े | झांसी: 'श्रमिक स्पेशल' के टॉयलेट में मिला प्रवासी श्रमिक का शव, 23 मई को गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में की थी यात्रा.

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक प्रारंभिक जांच दर्ज करने के बाद तबलीगी जमात के वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू कर दी है। दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मार्च के प्रथम पखवाड़े में तबलीगी जमात के एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले इसके कई सदस्यों के कोविड-19 से संक्रमित होने की खबरें मीडिया में सुर्खियों में रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि किसी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी विस्तृत जांच पर आगे बढ़ने के लिये प्रथम दृष्टया सामग्री है या नहीं, उस बारे में फैसला करने के लिये प्रारंभिक जांच शुरुआती कदम है।

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने दिल्ली पुलिस सहित विभिन्न प्राधिकारों से जमात के रिकार्ड जुटाना शुरू कर दिया है और इस बारे में पत्र भेजे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\