देश की खबरें | अश्लीलता को बढ़ावा देने का मामला: यूट्यूबर जसप्रीत सिंह पूछताछ के लिए असम पुलिस के सामने पेश हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यूट्यूबर जसप्रीत सिंह अपने खिलाफ दर्ज एक मामले में शनिवार को असम पुलिस के समक्ष पेश हुए। सिंह एवं चार अन्य के खिलाफ एक ऑनलाइन शो में कथित तौर पर अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप है । एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गुवाहाटी, 12 अप्रैल यूट्यूबर जसप्रीत सिंह अपने खिलाफ दर्ज एक मामले में शनिवार को असम पुलिस के समक्ष पेश हुए। सिंह एवं चार अन्य के खिलाफ एक ऑनलाइन शो में कथित तौर पर अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप है । एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सिंह 10 फरवरी को दर्ज मामले के संबंध में पूछताछ के लिए दोपहर में गुवाहाटी पुलिस की अपराध शाखा के जांच अधिकारी (आईओ) के समक्ष पेश हुए।
उन्होंने बताया, ‘‘सिंह से पूछताछ की गई और जांच अधिकारी ने उनका बयान दर्ज किया।’’
इस मामले में पांच अप्रैल को एक अन्य यूट्यूबर समय रैना भी गुवाहाटी पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए थे। अब केवल अपूर्व मखीजा को पुलिस के सामने पेश होना बाकी है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सिंह और मखीजा को दोबारा समन भेजा है, क्योंकि उन्होंने ईमेल के जरिये जानकारी दी है कि वे देश से बाहर हैं।
गुवाहाटी पुलिस ने रैना और यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा और अन्य के खिलाफ अश्लीलता को बढ़ावा देने और सार्वजनिक रूप से सुलभ ऑनलाइन शो पर यौन रूप से स्पष्ट और अश्लील चर्चा में शामिल होने के कारण सार्वजनिक शालीनता और नैतिकता को भंग करने का मामला दर्ज किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)