देश की खबरें | महिला पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पूर्व पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपनगरीय वकोला में एक महिला पुलिस उप-निरीक्षक के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के लिए एक पूर्व कांग्रेस पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जियो

मुंबई, 28 मई उपनगरीय वकोला में एक महिला पुलिस उप-निरीक्षक के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के लिए एक पूर्व कांग्रेस पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात वकोला थाने में ब्रायन मिरांडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में कोरोना के 29 नए मामले आए सामने, राज्य में कुल संख्या 398 पहुंची: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि मिरांडा और उनकी पत्नी ट्यूलिप, जो एक पार्षद हैं, दो पुरुषों के बीच झगड़े में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे थे और फिर दोनों थाने पहुंचे।

मिरांडा ने ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस अधिकारी के साथ कथित तौर पर बुरा बर्ताव किया।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: कुछ ऐसी हो सकती है 1 जून से लगने वाली संभावित लॉकडाउन की गाइडलाइन.

उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 189 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मिरांडा ने आरोपों से इनकार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं केवल अपनी पत्नी के साथ थाना गया था, क्योंकि वह कार चलाना नहीं जानती है। यह एक झूठा और निराधार मामला है।’’

मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\