देश की खबरें | कर्जत के पास पुल से कार चलती मालगाड़ी पर गिरी, तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कर्जत और पनवेल रेलवे स्टेशनों के बीच मंगलवार सुबह एक पुल से कार एक चलती मालगाड़ी पर गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ठाणे, सात नवंबर महाराष्ट्र में कर्जत और पनवेल रेलवे स्टेशनों के बीच मंगलवार सुबह एक पुल से कार एक चलती मालगाड़ी पर गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पनवेल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना सुबह साढे तीन से चार बजे के बीच उस वक्त हुई जब कार मुंबई-पनवेल मार्ग पर नेरल की ओर जा रही थी।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान धर्मानंद गायकवाड़ (41) और उसके चचेरे भाई मंगेश जाधव (46) और नितिन जाधव (48) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि गायकवाड़ रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया का कार्यकर्ता था । उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने बताया कि मालगाड़ी पनवेल से रायगढ़ जिले के कर्जत की ओर जा रही थी और घटना के कारण इसके कुछ वैगन अलग हो गए।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण सीआर का पनवेल-कर्जत खंड सुबह 3.43 बजे से सुबह 7.32 बजे तक बंद रहा।

उन्होंने कहा कि इस घटना के कारण केवल एक ट्रेन - 17317 हुबली-दादर एक्सप्रेस - को कर्जत-कल्याण मार्ग से भेजा गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें